22 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायगढ़ विशेष…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अपराधियों और निगरानी बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने निगरानी बदमाश मोहसीम खान उर्फ भुरू पठान को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने मजदूरी कर लौट रहे अरूण कुमार एक्का से मारपीट कर 500 रुपये छीन लिए थे। विरोध करने पर आरोपी ने मोबाइल छीनने की कोशिश की, जिससे मोबाइल जमीन पर गिरकर टूट गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

थाना घरघोड़ा पुलिस ने शिकायत की जांच कर मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से लूट की शेष रकम भी बरामद की।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूटपाट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते वर्ष 2015 में उसे जिला बदर भी किया जा चुका है।
