19 मई 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिटी कोतवाली
बिलासपुर ब्रेकिंग,,,
बिलासपुर- शहर के जूना बिलासपुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का मामला अब विवाद का रूप लेता जा रहा है। श्री सूर्या पुष्पा फाउंडेशन की सिटी प्रेसिडेंट आमना राजगीर ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 12 मई 2026 को उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आवेदन के अनुसार कृष्णा नगर स्थित शिव मंदिर के पास घर के बाहर खड़ी स्कूटी क्रमांक CG 10 BM 7063 को कार क्रमांक CG 12 AR 4274 (Hyundai Accent) के चालक साहिल देव ने कथित रूप से लापरवाही और नशे की हालत में चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी कार के बोनट पर चढ़ गई। घटना का CCTV फुटेज भी उपलब्ध होने का दावा किया गया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिससे स्कूटी को और नुकसान पहुंचा। मोहल्ले के लोगों की मदद से चालक को मौके पर पकड़ा गया।
आमना राजगीर का कहना है कि दुर्घटना के बाद चालक और उसके परिजनों ने स्कूटी रिपेयर के लिए शोरूम एस्टिमेट के आधार पर ₹65 हजार क्षतिपूर्ति देने की लिखित एवं मौखिक सहमति दी थी, लेकिन तय तारीख गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी सहमति पत्र देकर मोबाइल बंद कर लिया गया और अब उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
मामले में पीड़िता ने थाना कोतवाली से उचित कार्रवाई और क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की है। आवेदन के साथ दुर्घटना की फोटो, CCTV फुटेज, वॉइस रिकॉर्डिंग, वाहन दस्तावेज और सहमति पत्र भी संलग्न किए गए हैं।
