24 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/चकरभाठा
चकरभाटा-बोदरी के पास स्थित हाईकोर्ट हनुमान मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
धार्मिक आयोजन के दौरान डॉ. करण पुरी महाराज ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि आज के समय में फैली अशांति मानवता के हित में नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से अपने-अपने धर्म का पालन करने और एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करने की अपील की।
वहीं जूना अखाड़ा के तपस्वी संतों ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सनातन धर्म का विशेष पर्व बताया।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जहां बबला जी द्वारा निस्वार्थ भाव से सेवा की जा रही है। भंडारे में बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
नवरात्रि के चलते पूरे क्षेत्र में उत्सव और आस्था का माहौल बना हुआ है।
