20 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर। अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर पुलिस ने बड़ा प्रहार करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
👉. “रिक्की पैनल” के जरिए Aviator, Wingo जैसे ऑनलाइन गेम्स पर सट्टा खिलाया जा रहा था।
👉.आरोपियों के पास से ₹6.90 लाख नकद सहित लैपटॉप, महंगे मोबाइल, बैंक दस्तावेज और लग्जरी वाहन जब्त किए गए।
👉.कुल जब्ती करीब ₹45 लाख आंकी गई है।
मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजा बजाज और प्रदीप खत्री को रायपुर से गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाना बदल रहे थे।
📱 ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क:
👉.टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए देशभर में ग्राहक जोड़े जाते थे
👉.फर्जी सिम और बैंक खातों से लेन-देन
👉.मुनाफे का 65% हेड ऑफिस और 35% ब्रांच को
👮♂️पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बैंक खातों में लाखों रुपये के ट्रांजेक्शन मिले हैं और उनकी अवैध संपत्तियों की जांच जारी है।
इस कार्रवाई को “प्रहार अभियान” के तहत अंजाम दिया गया है, जिसमें अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा
