05 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रतनपुर
छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रतनपुर पहुंचकर पवित्र माँ महामाया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने माँ महामाया के चरणों में नमन करते हुए छत्तीसगढ़ के समस्त नागरिकों के कल्याण और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर परिसर में राज्यपाल का मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भी महामहिम राज्यपाल के साथ माँ महामाया के दर्शन किए।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रतनपुर के अध्यक्ष श्री लवकुश कश्यप, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, श्री मोहित जायसवाल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महामहिम राज्यपाल के इस धार्मिक दौरे से रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर परिसर में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
