03 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/व्यापार विहार
बिलासपुर। चेटीचंद्र महोत्सव एवं भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव की पावन बेला पर विश्व सिंधु सेवा संगम, बिलासपुर द्वारा आयोजित झूलेलाल फेस्टिवल उत्सव ने इस वर्ष व्यापार जगत में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया है। समाज की अपील पर शहर के कई प्रतिष्ठानों ने ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं प्रारंभ की हैं, लेकिन कैलाश मार्केटिंग द्वारा शुरू की गई अनूठी उपहार योजना ने पूरे बाजार में हलचल मचा दी है।
सिंधी समाज एवं शहर के समाजसेवी एवं सुप्रसिद्ध व्यवसायी कैलाश मलघानी द्वारा 1 मार्च से 30 मार्च तक ग्राहकों के लिए एक ऐतिहासिक ऑफर की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत रेमी डिटर्जेंट पाउडर की खरीद पर ग्राहकों को आकर्षक और उपयोगी उपहार दिए जा रहे हैं। खास बात यह है कि रेमी डिटर्जेंट पाउडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है और मात्र ₹50 में पूरा 1 किलो डिटर्जेंट उपलब्ध कराया जा रहा है, जो बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों की तुलना में बेहद किफायती और लाभकारी है।

योजना के अंतर्गत 1 किलो से लेकर 10 किलो या उससे अधिक मात्रा में खरीद करने वाले ग्राहकों को अलग-अलग श्रेणी के आकर्षक उपहार प्रदान किए जा रहे हैं। ग्राहकों को 8 से 10 विशेष उपहार विकल्पों में से अपनी पसंद का उपहार चुनने का अवसर मिल रहा है। जैसे-जैसे खरीद की मात्रा बढ़ती है, उपहारों का स्तर भी और अधिक आकर्षक होता जाता है।
कैलाश मलघानी ने बताया कि भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव की खुशी में यह योजना समाज और शहरवासियों के प्रति कृतज्ञता और सेवा भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसी एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वर्ग और हर परिवार के लिए खुली है। कोई भी ग्राहक आकर इस विशेष ऑफर का लाभ उठा सकता है और कम कीमत में गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद उत्पाद के साथ आकर्षक उपहार भी प्राप्त कर सकता है।

इस अनूठी पहल ने व्यापार विहार सहित पूरे बिलासपुर के व्यापारिक क्षेत्र में नई प्रतिस्पर्धा और उत्साह का माहौल बना दिया है। ग्राहकों में इस योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग इस अवसर का लाभ उठा रहे हैं।
यह विशेष योजना केवल कैलाश मार्केटिंग, त्रिवेणी भवन के पास, व्यापार विहार, बिलासपुर स्थित प्रतिष्ठान पर उपलब्ध है। कैलाश मलघानी ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वे इसी तरह समाज और ग्राहकों के लिए और अधिक आकर्षक योजनाएं लाते रहेंगे।
भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर यह पहल न केवल व्यापार जगत में नई मिसाल कायम कर रही है, बल्कि सेवा, विश्वास और उत्सव की भावना को भी मजबूत कर रही
