02 मार्च 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/सिंधी कॉलोनी
धन गुरु नानक दरबार, डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह साहब दरबार में ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी की 24वीं वार्षिक पुण्यतिथि के पावन अवसर पर 4, 5 एवं 6 मार्च को तीन दिवसीय महान कीर्तन दरबार का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आध्यात्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।
इस पुण्य अवसर पर गुजरात के नवसारी से पधार रहे भाई साहब सनी मूलचंदानी जी अपने मधुर सत्संग एवं गुरुवाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को नाम सिमरन से जोड़ते हुए आध्यात्मिक रस में सराबोर करेंगे। कीर्तन दरबार के दौरान संगत गुरु महिमा का श्रवण कर आत्मिक शांति एवं प्रभु भक्ति का लाभ प्राप्त करेगी।
दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने बताया कि ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी का संपूर्ण जीवन सेवा, सिमरन और मानव कल्याण को समर्पित रहा। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित यह कीर्तन दरबार उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए संगत को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा देगा।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदानी, नरेश मेहरचंदानी, राजेंद्र पप्पू भाई, अशोक मतलानी, सुरेश मंधवानी, गंगाराम सुखिजा, विकास बजाज, अनीता नारवानी, मेघराज नारा, पार्षद श्रीमती कंचन वाधवानी, कंचन रोहरा, पलक माखीजा, कशिश जैसवानी, ज्योति हिंदूजा, बलराम रामानी, डॉ. हुदलदास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, विष्णु धनवानी, अविनाश हिंदूजा, सोनिया कलवानी, डॉ. सोनम एवं अक्षय, दीपक एवं नीलम लालवानी, रोशन सहित अन्य सेवादार तन-मन-धन से सेवा में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं।
दरबार प्रबंधन ने समस्त श्रद्धालु संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुवाणी कीर्तन का लाभ लें और ब्रह्मज्ञानी बाबा किशना सिंह जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने जीवन को गुरमत मार्ग पर अग्रसर करें।
