22 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर/रायपुर
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित गरिमामय समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की ई-स्मारिका “Nurturing the Future of the Judiciary” का डिजिटल विमोचन किया। कार्यक्रम रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन कैपिटल में संपन्न हुआ।
समारोह में न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा तथा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की विशिष्ट उपस्थिति रही।
अपने संबोधन में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि न्यायालय लोकतंत्र के “आधुनिक किले” हैं, जो अधिकारों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने न्यायपालिका से अपेक्षा की कि वह राज्य के दूरस्थ अंचलों तक संवेदनशीलता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करे।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने ई-स्मारिका को न्यायिक शिक्षा, अधोसंरचना विकास और डिजिटल युग के अनुरूप न्यायिक प्रणाली के सशक्तिकरण का दस्तावेज बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
यह अवसर छत्तीसगढ़ की न्यायपालिका के लिए गौरव और प्रेरणा का महत्वपूर्ण क्षण रहा।
