17 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
बिलासपुर, 16 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं की शंकाओं और भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया जा रहा है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह स्वचालित है और इसमें गलत रीडिंग या बिलिंग की संभावना नहीं होती।
बिलासपुर शहर में लगभग 1 लाख 44 हजार उपभोक्ताओं में से 96 हजार घरों में स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। इन मीटरों की रीडिंग सीधे सिस्टम में दर्ज होकर उसी के आधार पर बिल जारी किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी त्रुटि या शिकायत की स्थिति में तत्काल सुधार की व्यवस्था उपलब्ध है।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी, बिल विवरण और समस्याओं के समाधान के लिए ‘मोर बिजली ऐप’ का उपयोग करें या नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।
कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने बताया कि स्मार्ट मीटर से पारदर्शिता बढ़ेगी, बिलिंग प्रक्रिया आसान होगी और बिजली चोरी पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके
