तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बड़ी वारदात से पहले पकड़े गए आरोपी
02 फरवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर/थाना तारबाहर
थाना तारबाहर क्षेत्र अंतर्गत दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डालकर आग लगाने की सनसनीखेज घटना में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को घटना के तुरंत बाद किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 326 (f), 351 (3) एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
दिनांक 1 फरवरी 2026 को प्रार्थी दीपक सिंह पिता अवतार सिंह, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके भांजे श्रेयांस सिंह कंडा एवं उसके साथियों द्वारा उसके घर के बाहर खड़ी हुंडई क्रेटा कार (क्रमांक CG 10 AQ 9087) में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जानकारी तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को दी गई, जिनके निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी सहित तीनों आरोपियों कोगिरफ्तार किया।

🚨गिरफ्तार आरोपी🚨
श्रेयांस सिंह कंडा (21 वर्ष), पिता सरनजीत सिंह, निवासी मंगला चौक के पास, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
मौरिस रोडनी मार्टिन (19 वर्ष), पिता केग मार्टिन, निवासी विनोबा नगर, थाना तारबाहर, बिलासपुर
आनंद दास (20 वर्ष), पिता ईश्वर दास, निवासी दयालबंद गुरुद्वारा के पास, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रविंद्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 196 सालिकराम कर्ष, आरक्षक राजीव सिंह, राजेश श्रीवास एवं नूरुल कादिर की सराहनीय भूमिका रही।
