29 जनवरी 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर…..
बिलासपुर
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) सीमित प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिखित परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 2006 के नियम 5(1)(बी) के अंतर्गत आयोजित की गई थी।
उक्त लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 जनवरी 2026 को किया गया था, जिसके परिणाम अब जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
👉👉..https://highcourt.cg.gov.in
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सभी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देखने एवं आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त करने का आग्रह किया है।
