24 नवम्बर 2025
सीजी क्राइम रिपोर्टर……
बिलासपुर:–थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के Illume Bar के बाहर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू जप्त कर लिया गया है।
थाना सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार, घटना 24 नवंबर 2025 की रात बार के बाहर पार्किंग स्थल पर हुई। यहाँ आरोपिया शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों को शांत कराने के लिए आरोपी प्रशांत कश्यप, आयुष यादव और यश तिवारी वहाँ पहुँचे।इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश गेंदले के पेट के बाएँ हिस्से में वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँची और तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी यश तिवारी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू भी बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान इस प्रकार है —
1.शिवानी खुटे उर्फ नेहा (20 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
2.यश तिवारी (18 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
3.प्रशांत कश्यप (20 वर्ष), निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर
4.आयुष यादव (20 वर्ष), निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
