January 20, 2026
1001144903.jpg
Spread the love

04 अक्टूबर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर:–थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत अशोक नगर में शुक्रवार रात लगभग 7:30 बजे शिव मंदिर परिसर में अनैतिक घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी अशरफ खान पिता अनीष खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशोक नगर, सरकंडा मुरूम खदान को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1355/25 धारा 299, 296, 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण मोहल्ले में उपद्रव फैलाने, एक ठेले में तोड़फोड़, एक ठेला व मोटरसाइकिल में आगजनी कर नुकसान पहुंचाने की घटना को भी अंजाम दिया गया। पुलिस ने इन पर अजमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई में अब तक दोनों पक्षों के 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अज्ञात फरार व्यक्तियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई है। क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को पूर्ण रूप से नियंत्रण में रखा गया है।

वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है तथा पुलिस सतत निगरानी बनाए हुए है।