January 20, 2026
IMG_20250901_192329.jpg
Spread the love

01 सितम्बर 2025

(सीजी क्राइम रिपोर्टर)

बिलासपुर:– सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला समाने आया है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही गौ सेवक सरकंडा थाना पहुंच गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह नंदेश्वर मंदिर के पास रहने वाले गौरव धनकर व्यवसायी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके वाट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो आया था। वीडियो में एक युवक गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहा था। तब उन्होंने वीडियो भेजने वाले से पूछताछ की। जानकारी में पता चला कि वीडियो बनाने वाला खमतराई निवासी विशाल सूर्यवंशी है। खमतराई पहुंचकर गौरव ने विशाल से पूछताछ की। इसमें पता चला 28 अगस्त की रात करीब दो बजे खमतराई में रहने वाला अखिलेश सूर्यवंशी (27) गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर रहा था।

इसका उसने वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजा था। इसके बाद गौरव ने पूरे मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की। साथ ही वीडियो पुलिस को सौंप दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपित युवक को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी गिरफ्तार का नाम:–

अखिलेश सूर्यवंशी (27) निवासी ख़मतरी थाना सरकंडा बिलासपुर