03 अगस्त 2026
सीजी क्राइम रिपोर्टर
न्यायधानी बिलासपुर
रायगढ़:दूध विक्रेता की चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज सात दिनों के भीतर बरामद कर लिया है। मामले में 16 आपराधिक मामलों का आदतन आरोपी दीपक बरेठ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया।
30 जुलाई 2026 को तुर्कुमुड़ा निवासी अर्जुन मौर्य अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG-13-U-4525) से झोपड़ीपारा स्थित अभिनव स्कूल के सामने दूध बेचने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कबीर चौक निवासी दीपक बरेठ चोरी की बाइक बेचने के लिए थाना क्षेत्र के पीछे घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बाइक सहित पकड़ लिया। बरामद बाइक की आगे और पीछे की नंबर प्लेट टूटी हुई मिली।
पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने यह भी बताया कि बाइक में रखे तीन दूध के डिब्बों को उसने केलो नदी में फेंक दिया, जो तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी दीपक बरेठ के खिलाफ लूट, चोरी, दुष्कर्म और आर्म्स एक्ट सहित कुल 16 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक शांति मिरी और आरक्षक संजय एक्का ने की।
सीजी क्राइम रिपोर्टर प्रधान संपादक
